{"_id":"5edfc5b68ebc3e42cf7f1ac2","slug":"fire-in-grameen-bank-due-to-short-circuit-jaunpur-news-vns5292709184","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से ग्रामीण बैंक में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से ग्रामीण बैंक में लगी आग
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के कुसिया बाजार में स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक में मंगलवार की भोर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। शाखा परिसर से धुआं निकलता देख पहुंची पुलिस ने तत्काल आपूर्ति ठप कराई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। अगलगी से बैंक के फर्नीचर और कुछ अभिलेख जले हैं। कैश बॉक्स सुरक्षित है।
कुसिया बाजार में नहर के पास काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की शाखा है। सोमवार की शाम कर्मचारी शाखा पर ताला लगाकर घर चले गए। मंगलवार की भोर में करीब साढ़े तीन बजे अचानक पास पड़ोस के लोगों को कुछ जलने का आभास हुआ। बाहर निकले तो देखा कि बैंक परिसर से तेज धुंआ निकल रहा है। उन्होंने तत्काल सूचना बैंक कर्मचारियों व यूपी-112 को दी। पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद कराते हुए बैंक के चपरासी को मौके पर बुलाया। ताला खोलकर अंदर घुसे तो कागजात और फर्नीचर जल रहे थे। काफी प्रयास से आग पर काबू पाया गया। शाखा प्रबंधक शशांक के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से बैंक में कैश काउंटर के पास आग लग गई थी। काउंटर के अंदर रखे स्टेशनरी, फर्नीचर, प्रिंटर, कैश गिनाने वाली मशीन और इलेक्ट्रिक का सामान जलकर नष्ट हो गया। रिकॉर्ड रूम, कैश स्ट्रांग रूम सुरक्षित है। वहां तक आग पहुंचने से पहले स्थानीय लोग और कर्मचारियों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि बैंक कर्मचारी श्रीराम और करीमुल्लाह ने बैंक में आग लगने की जानकारी हमें फोन पर दी थी, जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया।