फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire in general store shop, loss of millions ..

जनरल स्टोर की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान..

Mon, 26 Apr 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fire in general store shop, loss of millions ..
मड़ियाहूं/जलालपुर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार की रात आग लगने से भारी नुकसान हुआ। मड़ियाहूं में जनरल स्टोर के थोक की दुकान में आग लग गई। वहीं जलालपुर के पुरेंव गांव में झोपड़ी में आग लगने से घर-गहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

मड़ियाहूं नगर के ईदगाह रोड पर रामगोविंद की जनरल स्टोर के सामानों की थोक दुकान है। शुक्रवार की रात कर्फ्यू के बाद से दुकान बंद था। मोहल्ले में ही अपने आवास पर रामगोविंद मौजूद थे। शनिवार की रात करीब 12 बजे अचानक दुकान के शटर से धुआं निकलता देख पड़ोस के लोगों ने उन्हें सूचना दी। मौके पर पहुंचकर रामगोविंद ने शटर खोला तो पूरी दुकान आग में घिरी हुई थी। फायर ब्रिगेड का नंबर न लगने पर पास-पड़ोस के लोगों ने करीब दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। तब तक सारा सामान जलकर नष्ट हो गया था। रामगोविंद के मुताबिक करीब दो लाख का सामान जल गया है। उधर,जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरेव वैदा दलित बस्ती में शनिवार की रात इंद्रसेन की झोपड़ी में आग लग गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर किसी तरह आग बुझाया। तब तक झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़ा, बिस्तर, चारपाई, पंखा, साइकिल आदि सामान जलकर नष्ट हो गया था। ग्रामीणों ने तत्काल आग पर काबू पा लिया नहीं तो कई अन्य झोपड़ियां भी जद में आ सकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed