फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire can be controlled in time, fire stations will be opened in 21 blocks

Jaunpur News: आग पर समय रहते पा सकेंगे काबू, 21 ब्लाॅकों में खुलेंगे अग्निशमन केंद्र

Fri, 04 Apr 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fire can be controlled in time, fire stations will be opened in 21 blocks
जौनपुर। जिले में गर्मी व आम दिनों में बढ़ती अगलगी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला मुख्यालयों व तहसीलों के अलावा अग्निशमन केंद्र अब ब्लाकों में भी खोलने की तैयारी चल रही है। इसके लिए सभी एसडीएम को पत्र जारी कर भूमि की तलाश शुरू करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


जिले में अभी तक जिला मुख्यालय, केराकत, बदलापुर, शाहगंज, मड़ियाहूं तहसील में स्थायी अग्निशमन केंद्र खोला गया है। वहीं मछलीशहर तहसील का अग्निशमन केंद्र सतहरिया में खोला गया है। अक्सर देखा जाता है कि आग से बचाव के लिए तहसीलों में बने अग्निशमन केंद्रों से गाड़ियां पहुंचने में काफी देर हो जाती हैं। इससे फसल, गृहस्थी का सामान आदि जलकर नष्ट हो जाता है। ऐसे में शासन स्तर से जिले के सभी 21 ब्लाॅकों में अग्निशमन केंद्र खोलने की तैयारी है। इसके लिए 4100 वर्ग मीटर भूमि की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इन 21 ब्लाॅकों पर तलाशी जा रही भूमि :-जिले के 21 ब्लाकों में बदलापुर, बक्शा, बरसठी, धर्मापुर, डोभी, जलालपुर, करंजाकला, केराकत, खुटहन, मछलीशहर, महराजगंज, मड़ियाहूं, मुफ्तीगंज, मुंगराबादशाहपुर, रामनगर, रामपुर, शाहगंज, सिकरारा, सिरकोनी, सुइथाकला, सुजानगंज में अग्निशमन केंद्र बनाने के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। यह भूमि ग्राम पंचायत की होगी और मुख्य सड़क से नजदीक होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक अग्निशमन केंद्र पर इतने रहेंगे कर्मचारी :-प्रत्येक अग्निशमन केंद्र पर दो यूनिट अग्निशमन अधिकारी व कर्मचारी रखे जाएंगे। इसमें एक अग्निशमन अधिकारी, एक अग्निशमन अधिकारी द्वितीय, 21 फायर मैन, दो लीडिंग फायर मैन, दो चालक की तैनाती की जाएगी।

अभी तक प्रत्येक तहसीलों में स्थायी अग्निशमन केंद्र खोला गया है। नए आदेश के तहत अब ब्लाकों में भी अग्निशमन केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है। जिलाधिकारी स्तर से सभी एसडीएम को पत्र भेजा जा रहा है। -विवेक शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed