फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire broke out in the police station premises due to the explosion of confiscated firecrackers, 35 vehicles burnt to ashes

Jaunpur News: जब्त पटाखों के फटने से थाना परिसर में लगी आग, 35 वाहन राख

Wed, 21 May 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the police station premises due to the explosion of confiscated firecrackers, 35 vehicles burnt to ashes
मुंगराबादशाहपुर। थाना परिसर में जब्त कर रखे गए पटाखों के फटने से मंगलवार दोपहर भयंकर आग लग गई। इसमें थाने के पीछे रखी जब्त मोटरसाइकिलें और कारों समेत कुल 35 वाहन जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंचीं मछलीशहर की सीओ प्रतिमा वर्मा ने मामले की जांच-पड़ताल की। फायर ब्रिगेड के घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। थाना कार्यालय भवन के पीछे दुर्घटनाग्रस्त वाहन खड़े किए जाते हैं। इसी जगह अवैध पटाखा समय-समय पर व्यापारियों से बरामद कर सीज किए गए पटाखे भी रखे हुए थे। आग और पटाखों की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार सहम गए। तिराहे पर भगदड़ मच गई। थाने के अगल- बगल व्यावसायिक इमारतें होने की वजह से अफरातफरी मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने भयंकर रूप ले लिया। पटाखे की आवाज एक किलोमीटर तक सुनाई पड़ी। सीओ प्रतिमा वर्मा ने बताया कि जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। इसमें 35 वाहन जल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed