फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire broke out in the forest of Italy drain, many trees burnt

Jaunpur News: इटैली नाले के जंगल में लगी आग, कई पेड़ झुलसे

Mon, 31 Mar 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the forest of Italy drain, many trees burnt
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के इटैली नाले के जंगल में रविवार को आग लगने से कई पेड़ झुलस गए। संयोग अच्छा था, जंगल से कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप था। पेट्रोल पंप तक आग पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फायर ब्रिगेड ने घंटों मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


रविवार को सुबह दस बजे गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के इटैली नाले के जंगल में सरपत के झुरमुट में किसी ने आग लगा दिया। कुछ देर के बाद आग विकराल रूप पकड़ लिया। आग धीरे-धीरे जंगल की तरफ बढ़ने लगी। आग को जंगल से कुछ दूर स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। गांव वालों ने भी आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। सूचना पर गौराबादशाहपुर थाना की पुलिस पहुंच कर फायर ब्रिगेड को फोन किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गया। करीब दो घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। तब जाकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी राहत की सांस ली। बड़ी घटना होने से बच गया। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि किसी तरह से जंगल में आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed