फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire broke out in auto garage and fertilizer seed shop

Jaunpur News: ऑटो गैरेज व खाद बीज की दुकान में लगी आग

Wed, 18 Oct 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in auto garage and fertilizer seed shop
बक्शा। बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ बाजार में मंगलवार की देर रात शार्ट सर्किट से एक ऑटो गैरेज में आग लग गई। लपटों ने बगल में खाद बीज की दुकान को भी चपेट में ले लिया। इस अगलगी में नकदी सहित करीब चार लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। बाजारवासियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

बाजार निवासी सफर ऑटो गैरेज खोलकर बाइक का पार्ट्स बेचा करता था। रात्रि में दुकान से धुआं निकलता देख बाजारवासियों ने सफर को सूचना दी। आग विकराल रूप धारण करते हुए बगल में खाद बीज की दुकान खोले नन्हें गुप्ता की दुकान तक पहुंच गई। बाजारवासियों ने दमकलकर्मियों को फोनकर खुद आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोग जब तक आग पर काबू पाते सफर का करीब पौने दो लाख का ऑटो पार्ट सामान जलकर राख हो गया। जबकि नन्हें गुप्ता ने बताया कि दुकान में रखा करीब 40 हजार से अधिक की नगदी सहित डेढ़ लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed