{"_id":"6612c3c4b8047601b304574a","slug":"fire-broke-out-due-short-circuit-in-jaunpur-three-bighas-wheat-crop-burnt-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख; पहुंची फायर ब्रिगेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख; पहुंची फायर ब्रिगेड
Sun, 07 Apr 2024 09:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 07 Apr 2024 09:33 PM IST
सार
Jaunpur News: आग की घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आग को बुझाने का प्रयास किया जाने लगा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम व गांव के लोगों ने पानी की मदद से आग बुझाने में मदद किया। तबतक पीड़ित का तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
फसल जलकर राख
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के कोपा के जयनगरा गांव स्थित एक किसान के खेत में रविवार को शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के कोपा के जयनगरा गांव निवासी महादेव के पुत्रगण गंगा प्रसाद व राम प्रकाश के खेत में रविवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने अपना विकराल रुप धारण कर लिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम व गांव के लोगों ने पानी की मदद से आग बुझाने में मदद किया। तबतक पीड़ित का तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजकर आग बुझाया गया। राजस्व व पुलिस जांच कर रही है पीड़िता का यथासंभव मदद किया जाएगा।