फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire breaks out in clothes shop, goods worth lakhs reduced to ashes

Jaunpur News: कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख

Tue, 21 Nov 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in clothes shop, goods worth lakhs reduced to ashes
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज में कपड़े की दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दुकान के ऊपरी तल में रखे कपड़े जलकर राख हो गए, जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई।
विज्ञापन

नईगंज मोहल्ला में मुश्ताक अहमद खुर्शीद अहमद क्लाथ मर्चेंट के नाम से कपड़े की दुकान है। रविवार की रात नौ बजे दुकान के मालिक खुर्शीद अहमद व उजैर अहमद दुकान बंद करके अपने घर मोहल्ला सिपाह चले गए। रात ढाई बजे किसी ने दुकान से धुआं उठता देखा तो मोहल्ले के पूर्व सभासद दीपू मोदनवाल को सूचना दी। उन्होंने फौरन फायर ब्रिगेड थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, चेयरमैन कपिल मुनि को सूचना देते हुए दुकान मालिक को फोन किया। दुकान मालिक बदहवास होते हुए पहुंचे लेकिन आग की विभीषिका देख सब असहाय महसूस करने लगे। कुछ देर बाद ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और मदद में जुट गए। सूचना मिलते ही चेयरमैन कपिल मुनि ने पानी की पाइप लाइन चालू करवाया, जिससे स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुटे रहे। सुबह चार बजे आग की लपटें थमी तब जाकर आस-पास के लोगों ने राहत की सांस ली। दुकान का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया जबकि नीचे तल के कपड़े लोगों की मदद से हटा दिया गया था। दुकान मालिक के मुताबिक करीब पांच लाख रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने कहा कि घटना संज्ञान में है, मौके पर पुलिस बल को मदद के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed