फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire breaks out in bus full of passengers in Jaunpur

यूपी: जौनपुर में यात्रियों से भरी बस में लगी आग, मचा हड़कंप

Tue, 07 Sep 2021 12:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 07 Sep 2021 12:57 AM IST
सार

जौनपुर जिले के बजरंगनगर बाजार चलती बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। वहीं, यात्री बाल-बाल बच गए। बस में 32 यात्री सवार थे।

विज्ञापन
Fire breaks out in bus full of passengers in Jaunpur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आजमगढ़ के जिला मुख्यालय से सवारी लेकर वाराणसी जा रही रोडवेज की एक बस में सोमवार की शाम करीब 4 बजे जौनपुर जिले के बजरंगनगर के पास अचानक आग लग गई। चालक की तत्परता से बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। इसके बाद चालक ने प्रयास कर आग पर काबू पाया। दूसरी बस से सभी यात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

विज्ञापन


आजमगढ़ रोडवेज से एक बस यात्रियों को लेकर वाराणसी के लिए रवाना हुई। बस में कुल 32 यात्री सवार थे। बस जौनपुर जिले के बजरंगनगर बाजार के पास पहुंची थी कि अचानक शार्ट सर्किट के चलते इंजन में आग लग गई। पूरे बस में धुआं भर गया। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


चालक अंमित पांडेय ने तत्परता दिखाई और इमरजेंसी ब्रेक लगा कर बस को सड़क किनारे खड़ी कर दिया। इसके बाद सभी यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाल दिया।  पानी आदि डाल कर बस के इंजन में लगी आग बुझाई गई। इसके पश्चात चालक व परिचालक ने दूसरी बस से सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed