फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   FIR registered against the man accused of assaulting the shopkeeper

Jaunpur News: सेतु निगम के मैनेजर से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Mon, 22 Dec 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against the man accused of assaulting the shopkeeper
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे क्राॅसिंग पर सेतु निगम के मैनेजर से मारपीट के मामले में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। ओवरब्रिज निर्माण को लेकर मातापुर तिराहे पर बैरीकेडिंग लगाकर वाहनों का मार्ग डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

वहां से वाहन को निकालने को लेकर आए दिन कुछ लोग विवाद करते रहते हैं। सेतु निगम का कार्य करने वाली कार्यदायी संस्था ने वाहनों को रूट डायवर्ट कराने के लिए गार्ड रखा है। बीते दिनों ड्यूटी कर रहे गार्ड ने एक स्काॅर्पियों सवार लोगों को जाने से मना किया।
विज्ञापन

इसपर उन लोगों ने गार्ड से विवाद कर लिया था। सूचना पर संस्था के मैनेजर सुमित सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जब स्काॅर्पियों सवार लोगों को समझाने का प्रयास किया तो उन लोगों ने सुमित के साथ हाथापाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कार्यदायी संस्था साई डेवलपर के प्रबंधक सुमित सिंह ने लाइन बाजार थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि मामले में पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed