{"_id":"6a36dfff61934ad03f000534","slug":"fir-registered-after-42-days-in-case-of-death-due-to-police-vehicle-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-157506-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पुलिस के वाहन से हुई मौत के मामले में 42 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पुलिस के वाहन से हुई मौत के मामले में 42 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मछलीशहर। आठ मई को एक पुलिस वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के 42 दिन बाद मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है।
जहांसापुर गांव निवासी गुलाब चंद्र ने बताया बताया कि आठ मई को उनके पिता प्यारेलाल साइकिल से घर का सामान खरीदने श्रीनेतगंज बाजार गए थे। जब सामान लेकर लौट रहे थे तो प्रयागराज से जौनपुर की तरफ जा रहे पुलिस वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार धक्का मार दिया। इससे उनके सिर और सीने में गंभीर चोट लग गई। वह मौके पर ही बेहोश हो गए।
पुलिस की मदद से उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां हालत में सुधार न देख उन्हें दुर्गा सिटी हॉस्पिटल नईगंज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान 14 मई को मौत हो गई। उसके बाद पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल के नाम पर एक महीना टाल-मटोल किया गया। जांच-पड़ताल में पता चला पुलिस वाहन जिला पुलिस का था। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने के बाद वाहन के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया है कि घटना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।