फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   FIR for physical relationship on pretext of marriage teenager narrated accused of kidnapping daughter

UP: शादी का झांसा, शारीरिक संबंध बनाने पर FIR, किशोरी ने परिवार को सुनाई आपबीती; बेटी को भाग ले जाने का आरोप

Thu, 24 Apr 2025 06:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 24 Apr 2025 06:24 PM IST
सार

जाैनपुर में पाॅक्सो और युवती को भगा ले जाने के मामले दर्ज हुए हैं। आरोप है कि एक युवक किशोरी से शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। वहीं, एक पिता ने अन्य समुदाय के युवक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
FIR for physical relationship on pretext of marriage teenager narrated accused of kidnapping daughter
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जाैनपुर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने बुधवार को सरायख्वाजा थाने पर तहरीर दी। कहा कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उससे कई दिनों से शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पाॅक्सो का मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


16 वर्षीय किशोरी ने आरोप लगाया कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अर्गूपुर निवासी अंकुश मौर्या (20) ने अपने ननिहाल आकर उसे अपने प्रेम के जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसके साथ कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। किशोरी ने जल्द विवाह करने की बात कही तो युवक ने विवाह करने से इन्कार कर दिया। 
विज्ञापन


इससे नाराज किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी। परिजनों ने किशोरी के साथ सरायख्वाजा थाना पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को भगा ले जाने के आरोप में पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
जफराबाद थाना क्षेत्र के एक पिता ने गांव के ही अन्य समुदाय के युवक पर अपनी बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। जफराबाद थाने में दिए तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी बेटी को गांव के ही एक अन्य समुदाय के युवक अक्सर फोन से बातें करती थी।

बीते रविवार को बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया है। पुलिस ने तहरीर को आधार पर उक्त युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed