{"_id":"631109a24073ee431d6ddf24","slug":"fir-against-six-people-in-the-murder-of-salon-operator-jaunpur-news-vns6720903192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलून संचालक की हत्या के मामले में छह लोगों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलून संचालक की हत्या के मामले में छह लोगों पर एफआईआर
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव निवासी युवक का सुल्तानपुर जिले के सूरापुर थाना क्षेत्र के बिजेथुआ महाबीर धाम के तालाब में आठ अगस्त को सैलून संचालक के शव के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बुधवार की रात में कई जगह दबिश दी गई।
लखनीपुर गांव निवासी 22 वर्षीय आनंद शर्मा पुत्र रामराज बदलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर बाजार में सैलून की दुकान चलाता था। इसी बाजार में एक चिकित्सालय है। वहां के एक चिकित्सक के साथ आनंद शर्मा की दोस्ती थी। परिवार के लोग बताते हैं कि आठ अगस्त को दुकान बंद कर आनंद घर आया। जहां खाना खाकर उसने कहा कि वह उक्त चिकित्सक के साथ महाबीर धाम दर्शन करने जा रहा है। आरोप है कि चिकित्सक के अलावा पांच और युवक जो अलग-अलग गांवों के है। वे सब एक चार पहिया वाहन से बिजेथुआ गए। आधी रात को तालाब में स्नान करते समय आनंद शर्मा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मंदिर परिसर में मौजूद पुलिस मौके पर पहुंच शव को पानी से बाहर निकलवाया। उसके साथियों ने उपचार के बहाने शव वाहन में रख वहां से खिसक लिए। इधर, शव लेकर वह सीधा सीएचसी बदलापुर पहुंच गए। वहां देखते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद सभी साथी शव को वहीं अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। भोर में उनमें से किसी ने मृतक आनंद के पिता को फोन कर बताया कि उसकी तबियत खराब है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। पिता रामराज अस्पताल पहुंचे तो वह मृत पड़ा था। मामले में उसी दिन रामराज ने छह के खिलाफ नामजद तहरीर दिया था। थाना प्रभारी राणा प्रताप यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।