फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   FIR against four including father and son in urine feeding case

Jaunpur News: पेशाब पिलाने के मामले में पिता-पुत्र समेत चार पर एफआईआर

Sat, 25 Nov 2023 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
FIR against four including father and son in urine feeding case
सुजानगंज (जौनपुर)। अपने पड़ोसी मित्र को छोड़कर लौटते समय किशोर की पिटाई करने, भौं छीलने और पेशाब पिलाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात में पिता-पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष ने भी किशोर व उसके साथी पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों तरफ से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन




सुजानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को उसका 14 वर्षीय पुत्र अपने पड़ोसी मित्र को छोड़कर साइकिल से आ रहा था। इसी दौरान खुटहनी मोड़ पेट्रोल पंप के समीप कुछ लोगों ने पकड़कर पीट दिया। कुछ दूर ले जाकर पेशाब पिलाई और भौं छील दी। इस मामले में एसपी के निर्देश पर पिता व पुत्र सहित कुल चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष ने तहरीर देकर कहा कि उसकी पुत्री एक महाविद्यालय में पढ़ने जाती है तो किशोर और उसका मित्र छेड़खानी करते हैं। इस आधार पर किशोर और उसके मित्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ के अनुसार, दोनों पक्ष से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


...पीड़ित बोला, पिटाई के दौरान पानी मांगा तो पेशाब पिलाई
सुजानगंज। जिस किशोर की पिटाई करके उसकी भौं छीली गई, पेशाब पिलाई गई, मुंह में मिट्टी ठूंसी गई वह और उसका परिवार सहमा है। किशोर की हालत में पहले से सुधार तो है, लेकिन ठीक से बात नहीं कर पा रहा है। उसने पूरी घटना के बारे में बताते हुए कहा कि आरोपियों ने पकड़कर खूब पीटा। हमारे आगे जो लड़का जा रहा था उसके बारे में पूछ रहे थे। खूब पीटने के बाद दूसरी जगह ले ले गए वहां जब मैं पानी मांगा तो पेशाब पिला दी। इस घटना से पूरा परिवार डरा हुआ है। पीड़िता की मां और बुआ दहशत में हैं। मां ने कहा की मेरे बेटे के साथ बहुत गलत किया गया है। कहा कि विपक्षी धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed