फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   FIR against five in the case of robbery by shooting

Jaunpur News: गोली मारकर लूटपाट के मामले में पांच के खिलाफ एफआईआर

Tue, 03 Jan 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
FIR against five in the case of robbery by shooting
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसेवा छावनी टावर के पास सोमवार की देर शाम छोटे भाई के ससुराल से वापस घर जाते समय कार सवार जलालपुर थाना क्षेत्र के थौर ग्राम निवासी प्रदीप मिश्रा के ऊपर किये गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें चार नामजद और एक अज्ञात है।
विज्ञापन

सोमवार को पसेवा छावनी टावर के पास कार सवार प्रदीप मिश्रा को करीब छह-सात बाइकों से घेरकर बदमाशों ने दो सोने की चेन व ब्रेसलेट लूटपाट करते हुए गोली मार दी थी। गोली प्रदीप के बाएं हाथ में लगी। लहूलुहान होकर प्रदीप कार में ही छटपटाने लगे। गंभीर रूप से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले जाए जाने के बाद चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। जहां घायल के बयान पर पुलिस ने बलवा और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। पुलिस ने चार नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किया है। प्रभारी निरीक्षक केराकत संजय वर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed