{"_id":"574de1a94f1c1bd24c10a284","slug":"fir-against-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब कार्य कराने पर दो ठेकेदारों पर एफआईआर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब कार्य कराने पर दो ठेकेदारों पर एफआईआर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मापुर ब्लाक के शीतला चौकियां सहित देवचन्द्रपुर व मंहगूपुर में ढक्कनदार नाली व इंटरनाकिंग निर्माण का कार्य मानक के अनुरुप व गुणवत्ता युक्त नहीं पाए जाने पर मंगलवार को दो ठेकेदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। डीएम द्वारा पिछले दिनों किए गए जांच के दौरान उक्त कमी पाई गई थी। जिसकी जांच प्रयोग शाला से कराई गई। इस दौरान मानक के अनुरुप व गुणवत्ता युक्त कार्य नहीं पाया गया। जिस पर डीएम ने उक्त ठेकेदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि आरईएस विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा धर्मापुर ब्लाक के शीतला चौकिया में शांता गौतम के घर से लेकर फूलचन्द्र गिरि के घर तक कराए जा रहे ढ़क्कनदार नाली वं इण्टरलाकिंग निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया था। जिसमें इण्टरलाकिंग में प्रयोग की जाने वाली टाईल्स गुणवत्ता युक्त नहीं मिला। मार्ग के किनारे चट्टा लगाकर रखे गये इंटरलाकिंग टाइल्स में से दो टाईल्स को आपस में तोडने पर टूट गया। जिस पर टाईल्स का परीक्षण लोनिवि प्रांतिय खंड की स्थानीय प्रयोगशाला में कराया गया। परीक्षण में परिणाम मानक व गुणवत्ता विहीन आया। इसके बाद जिलाधिकारी ने ठेकेदार को काली सूची में डालने की कार्यवाही करते हुए अन्य विभागीय व वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया था। जिसके अनुपालन में आरईएस के अधिशासी अभियंता ने मंगलवार को थाना लाइन बाजार में मेसर्स परमज्योति कन्ट्रशन ग्राम डाल्हनपुर थाना सरायख्वाजा ठेकेदार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। इसी प्रकार मेसर्स विनय इंटर प्राइजेज ग्राम गोपीपुर थाना जफराबाद द्वारा विकास खण्ड धर्मापुर के ग्राम पंचायत देवचन्द्रपुर व मंहगूपुर में इंटरलाकिंग व ढ़क्कनदार नाली का निर्माण कराया जा रहा है जिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि इनके द्वारा निर्मित ढ़क्कनों से उपर नाली का पानी बाहर सड़क पर बह रहा है। साथ ही नाली का ढ़क्कन भी इनके द्वारा मार्ग का चौड़ीकरण करते समय सीसी इंटरलाकिंग के सतह में नही है। जिस पर आरईएस के अधिशासी अभियंता ने मेसर्स विनय इंटर प्राइजेज ग्राम गोपीपुर थाना जफराबाद ठेकेदार के विरूद्ध लाइन बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।