फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   find deadbody after three days

तीन दिन बाद झाड़ियों में मिला मनीष का सिर

Wed, 24 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
find deadbody after three days
मीरगंज। जरौना रेलवे स्टेशन के पास दो दिन पूर्व रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के धड़ का गायब सिर बुधवार की देर शाम पांच सौ मीटर दूर झाड़ियों से बरामद हुआ है। पुलिस ने सिर को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। अब तक युवक की मौत को आत्महत्या या हादसा मानकर चल रही पुलिस के लिए नई चुनौती खड़ी हो गई है। घटना से दूर झाड़ियों में शव छिपाने की आशंका से हत्या की चर्चाओं को बल मिला है।
विज्ञापन

जरौना गांव निवासी मनीष उपाध्याय 36 वर्ष का शव ट्रैक पर सोमवार की सुबह मिला था। शव का धड़ ट्रैक पर ही था, जबकि सिर गायब था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन सिर का पता नहीं चल पाया। दो दिन से पुलिस गायब सिर की तलाश में जुटी थी। इसी बीच बुधवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे ग्रामीणों ने रेलवे क्रॉसिंग से पांच सौ मीटर दूर झाड़ियों में युवक का शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिर को कब्जे में ले लिया। मनीष क्षेत्र का चर्चित व्यक्ति था।
विज्ञापन

गायन में रुचि के चलते वह ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता भी निभाता था। कई अन्य चर्चित लोगों के साथ उसका उठना-बैठना था। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार की रात भी वह कुछ लोगों के साथ देखा गया था। इसके बाद अगले ही दिन सुबह उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। घटना के वक्त पत्नी ज्योति मायके में थी। उसने पति से किसी तरह की अनबन से भी इंकार किया है। इस बाबत एसओ राजेश कुमार ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। शीघ्र ही यह गुत्थी सुलझा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed