फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Financial rights of the Pradhan of Manikala seized due to irregularities

Jaunpur News: अनियमितता में मानीकला के प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

Sat, 26 Jul 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Financial rights of the Pradhan of Manikala seized due to irregularities
खेतासराय। शाहगंज सोधी विकास खंड के ग्राम पंचायत मानीकलां के ग्राम प्रधान मोहम्मद अरशद पर वित्तीय अनियमितता के आरोप में जिलाधिकारी ने उनके वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार को सीज कर दिया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने वित्त आयोग की योजनाओं के अंतर्गत अपने सगे भाई और भतीजे की फर्मों, मो. अरशद एंड ब्रदर्स एजेंसी तथा अतीक एंड ब्रदर्स एजेंसी को लाखों रुपये का भुगतान किया है।
विज्ञापन


सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) संजय यादव ने बताया कि शासनादेश के अनुसार प्रधान अपने परिजनों की फर्मों से कोई लेन-देन नहीं कर सकते। हालांकि मोहम्मद फातेह आलम ने पंचायतीराज निदेशक से शिकायत कर इस मामले को प्रकाश में आया। प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय ने फरवरी माह में दो महीने के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश दिए था। डीएम की ओर से कराई गई जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित दोनों फर्मों का ग्राम प्रधान से पारिवारिक संबंध है। प्रधान और सचिव ने शासनादेश की विस्तृत जानकारी न होने की बात कही। लेकिन डीएम ने इसे पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए यह कार्रवाई की। वहीं ग्राम प्रधान मोहम्मद अरशद ने कहा कार्रवाई की जानकारी मिली है। जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक अधिकारों पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed