Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Final match will be held in Meerut and Baghpat

Jaunpur News: मेरठ व बागपत में होगा फाइनल मैच

Mon, 15 Jan 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Final match will be held in Meerut and Baghpat
थानागद्दी। कृषक इंटर कालेज के मैदान पर रविवार को चल रही 29 वीं आशीष सिंह मेमोरियल ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में मेरठ ने जौनपुर को सात विकेट से व बागपत ने भी चंदौली को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया।
विज्ञापन

रविवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में मेरठ के कैप्टन ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए चंदौली की पूरी टीम अठारहवें ओवर में महज 98 रन पर सिमट गई। जवाब में मेरठ ने शिवा की नाबाद अर्धशतकीय पारी 55 रन के सहयोग से तीन विकेट के पतन पर 15 वें ओवर में ही जीत के लिए आवश्यक रन बनाकर सेमीफाइनल मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। दूसरे सेमीफाइनल में चंदौली ने बागपत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 187 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करती हुई बागपत ने 18 वें ओवर में तीन विकेट गंवाकर 188 रन बनाए और चंदौली को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मेरठ के शिवा और बागपत के कुणाल को दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख संदीप सिंह, समाजसेवी रघुबीर सिंह, सचिव आशीष सिंह आदि रहेँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed