फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Final match will be held between DFA Varanasi and DFA Gorakhpur

Jaunpur News: डीएफए वाराणसी और डीएफए गोरखपुर के बीच होगा फाइनल मुकाबला

Sat, 25 Jan 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Final match will be held between DFA Varanasi and DFA Gorakhpur
जौनपुर। मुलायम सिंह यादव राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को दो सेमी फाइनल मैच खेले गए। पहला सेमी फाइनल मैच डीएफए वाराणसी और डीएफए मेरठ के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने मेरठ को शून्य के मुकाबले सात गोल से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब उसका मुकाबला डीएफए गोरखपुर से होगा। मुख्य अतिथि डॉ रागिनी सोनकर विधायक मछलीशहर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। वाराणसी की खिलाड़ियों ने शुरू से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले हाफ के 14 वें मिनट में ही नेहा ने पहला गोल कर दिया। उसके बाद तो गोल करने की झड़ी लग गई। 22 वें मिनट में पायल, 29 वें पुष्पा, 30 वें और 32 वें मिनट में नैन्सी ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाते हुए 5 गोल कर दिया। दूसरे हाफ के 43 वें और 50 वें मिनट में पायल ने एक-एक गोल कर 7-0 से टीम को जीत दिला दी। दूसरा सेमीफाइनल मैच डीएफए गोरखपुर और डीएफए आजमगढ़ के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर ने आजमगढ़ को 4-0 गोल से शिकस्त दे कर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। खेल के प्रथम हाफ के चौथे और सातवें मिनट में विजेता टीम की मुस्कान ने एक-एक गोल कर 2 गोल की बढ़त बना सी। दूसरे हाफ के 49 वें मिनट में अपर्णा और 61 वें मिनट में सोनाक्षी ने एक-एक गोल कर के अंतर 4-0 गोल कर दिया जो आखिर तक बरकरार रहा। निर्णायक धीरज पटेल, विशाल कुमार, कविता पटेल, शालिनी यादव, असेसर अजय यादव रहे। इस अवसर पर डॉ सुमन यादव, संस्थापक लालजी यादव, नेशनल फुटबॉलर राना अनवर, हरीशचंद्र यादव बबलू,मनोज यादव,राजेश यादव मिश्रा, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed