फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fighting in a dispute over the road, death of one

रास्ते के विवाद में मारपीट, एक की मौत

Wed, 12 May 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Fighting in a dispute over the road, death of one
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के मजडीहां गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मंगलवार की रात दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान एक युवक की मौत हो गई। घटना के 12 घंटे बाद बुधवार को सुबह करीब नौ बजे पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दादा की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मजडीहा गांव निवासी मो. सैफ (19) पुत्र शमशाद अहमद का गांव के ही एक परिवार से काफी समय से रास्ते का विवाद चल रहा है। मंगलवार की रात करीब नौ बजे दूसरे पक्ष के पांच-छह की संख्या में लोग सैफ के घर पहुंच गए। जहां कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। जिसमें सैफ को गंभीर चोटें आने पर वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना देते हुए परिजन रात में ही शव लेकर घर पहुंच गए। सूचना के करीब 12 घंटे बाद बुधवार को सुबह करीब नौ बजे पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। घटना की सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ संजय कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। गांव के संभ्रांतजनों के साथ कोतवाली में बैठकर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक के दादा एखलाक अहमद की तहरीर पर तीन नामजद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस परिवार के कुछ अन्य सदस्यों को हिरासत में लेकर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed