फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fight over shedding water, eight injured

पानी बहाने को लेकर मारपीट, आठ घायल

Wed, 02 Sep 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Fight over shedding water, eight injured
धर्मापुर। जफराबाद क्षेत्र के किरतापुर गांव में नाली का पानी बहाने को लेकर मंगलवार की रात दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

किरतापुर गांव के रामदेव के मुताबिक उनकी पंपिंग सेट का पानी एक नाली से होकर जाता था। बीच से ही नाली काटकर पड़ोसी राजबली की तरफ कर दिया गया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहा-सुनी और मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से रामदेव (55), जोगेंद्र (22), कविता देवी (25) और दूसरे पक्ष से राजबली (38), लालमन (30), रीना (28), बदामा देवी (60), मीरा (45) घायल को चोट आई। मौके पर पहुंची 112 नंबर की टीम ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष जफराबाद मदन लाल ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed