फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fight in land dispute, eight injured including father and son

जमीन विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र समेत आठ घायल

Wed, 17 Jun 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Fight in land dispute, eight injured including father and son
मड़ियाहूं/धर्मापुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। नजदीकी अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ददरा गांव में बुधवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए दोनों पक्षों से 2 लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में एक पक्ष से पंधारी यादव 58, सियाराम यादव 38, दीनानाथ यादव 50, अरविंद यादव 28, गंगेश यादव 26 को चोटें आई। दूसरे पक्ष से अजय पटेल 27 घायल हुआ। सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद गंगेश और अजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। उधर, जफराबाद थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में मंगलवार की रात जमीन विवाद में पट्टीदारों ने पिता-पुत्र की पिटाई की दी। गांव निवासी श्याम बहादुर का पट्टीदारों से जमीन का विवाद चल रही है। आरोप है कि इसी विवाद में रात में दूसरे पक्ष के लोगों श्याम बहादुर (55) व पुत्र अजीत (32) की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। डॉयल-112 ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। एसओ मदन लाल ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed