{"_id":"60a293e36ff5915bbc22f737","slug":"fight-during-marriage-party-in-jaunpur-two-groups-clash-over-due-to-dance-on-bhojpuri-music-piyawa-se-pahile-hamar-rahlu-lyrics","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी में मारपीटः पियवा से पहिले हमार रहलू... बजाने की फरमाइश पर घराती-बराती भिड़े, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में मारपीटः पियवा से पहिले हमार रहलू... बजाने की फरमाइश पर घराती-बराती भिड़े, दो युवक घायल
Mon, 17 May 2021 09:33 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 17 May 2021 09:33 PM IST
सार
घटना उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र की है। द्वारपूजा के दौरान बज रहे डीजे पर कुछ युवकों ने पियवा से पहले हमार रहलू... गीत बजाने की फरमाइश की तो हंगामा हो गया। तनाव इतना ज्यादा बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
भोजपुरी गीत बजाने की फरमाइश को लेकर जमकर मारपीट हुई
- फोटो : फाइल
विस्तार
शादी-विवाह में डीजे पर फरमाइश गीत बजाने को लेकर विवाद बढ़ते जा रहे हैं। रविवार की रात भी एक बरात में द्वारपूजा के दौरान भोजपुरी गीत बजाने की फरमाइश को लेकर जमकर मारपीट हुई। इसमें दो युवक जख्मी हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी हुईं।
घटना उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र की है। बरौली गांव निवासी नन्हे की बेटी की शादी के लिए थाना क्षेत्र के ही बुढ़नेपुर गांव से रविवार की रात बरात आई थी। रविवार को जैसे ही नन्हे के घर बरात पहुंची तो घरातियों ने उनका जमकर स्वागत सत्कार किया। द्वारपूजा के दौरान बज रहे डीजे पर कुछ युवकों ने पियवा से पहले हमार रहलू... गीत बजाने की फरमाइश की।
गाना बजना शुरू हुआ तो कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए बंद करा दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हुई। मारपीट में बरात में शामिल मैन बहादुर (21) निवासी तिलवारी थाना खुटहन और डिंपल (22) निवासी बरौली घायल हो गए।

मौके पर पहुंची 112 नंबर की टीम ने थाने में सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। विवाद को किसी तरह शांत कराया और घायलों को अस्पताल भेजवाया। पुलिस की मौजूदगी में विवाह संपन्न हुआ। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
उलटे पांव लौटी बरात, दो नाबालिगों की शादी टली
बक्शा थाना क्षेत्र के सिंगुलपुर और बाबूपुर गांव में सोमवार को आई बरात उलटे पांव लौट गई। दोनों गांवों में नाबालिग जोड़ों की शादी की सूचना पर पहुंचे बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने लड़की और लड़का दोनों पक्ष के लोगों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2005 के बारे में जानकारी दी।
जिसमें शादी के लिए लड़की की उम्र 18 वर्ष और लड़के की उम्र 21 वर्ष और बाल विवाह के नुकसान भी बताए। समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष इस बात पर राजी हो गए कि वे लड़का लड़की दोनों के बालिग होने पर ही शादी करेंगे। दोनों गांवों में आई बारात बिना शादी के ही लौट गई।

जौनपुर: मारपीट की घटनाओं में 21 घायल
जौनपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में 21 लोग घायल हो गए। कहीं जमीन विवाद में टकराव हुआ तो कहीं पानी लेने के विवाद में लाठियां चलीं। संबंधित थाने की पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मलहज गांव में मामूली विवाद को लेकर रविवार की रात दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चले।
इसमें मनभावती (30), सुनीता (38), विजय (40) व सुरजीत (45) को चोटें आईं। सुरिस गांव में डीजे पर नाचने को लेकर हुई मारपीट में उमेश चंद्र (24), सनय (19) घायल हो गए। नगर के भादी खास मोहल्ले में भाइयों के बीच पानी लेने को लेकर हुई मारपीट में मो. समद (26) व हसन जफर (40) चोटहिल हुए।
रेलवे स्टेशन पर स्थित स्टैंड पर काम कर रहे युवकों में मामूली विवाद के चलते मारपीट में आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरी निवासी अमन (19) व संतोष घायल हुए। उधर, केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घुरहूपुर में सोमवार को जमीन विवाद में हुई मारपीट में सूरज सरोज (20), धर्मेंद्र सरोज (24), संपूर्ण सरोज (45), खिलाड़ी सरोज (49), विशाल (20), राहुल (19) को चोटें आईं।
ग्राम अहन में जमीन विवाद को लेकर मारपीट में धर्मा देवी (42), पन्नालाल यादव (22), गोरखनाथ यादव (40), मनीष यादव (18), सचिन यादव (17) घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।