फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fight between wedding guests and auto driver, two injured

Jaunpur News: बरातियों और ऑटो चालक में मारपीट, दो घायल

Tue, 11 Jun 2024 04:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Fight between wedding guests and auto driver, two injured
खेतासराय। थाना क्षेत्र के पारा कमाल गांव में रविवार को बरातियों और ऑटो चालक के बीच सड़क पर पास लेने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें दो बाराती घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पाराकमाल गांव में रविवार की रात अविनाश कुमार की बरात डीहपुर जा रही थी। बरात में शामिल गाड़ी निकल रही थी तभी गांव निवासी ऑटो चालक प्रमोद कुमार उर्फ भोथू अपना ऑटो लेकर आ रहा था। पास को लेकर बरातियों से उसकी कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इसमें दूल्हे के दो चाचा जगदीश 36 और नरेंद्र कुमार 43 घायल हो गए। उनका पीएचसी सोंधी में इलाज कराया गया। घटना के बादऑटो चालक पक्ष ने बरात जाने से रोक दिया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से बरात रवाना हो सकी। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा कायम करके दोनों पक्षों के छह लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed