{"_id":"6603243962cd7281f90421c6","slug":"fight-between-two-parties-during-dance-on-dj-one-dead-eight-injured-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-113893-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: डीजे पर डांस के दौरान दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: डीजे पर डांस के दौरान दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत, आठ घायल
विज्ञापन
रामपुर। होली पर सोमवार को मई गांव के पटेल बस्ती में डीजे पर नाचने के दौरान वीडिया बनाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई। इसमें आठ लोग घायल हो गए। जबकि एक व्यक्ति की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मई गांव के पटेल बस्ती निवासी नंदलाल अपनी टोली के साथ 50 मीटर दूर स्थित धर्मराज के घर के पास लगे डीजे पर नाचने चले गए। इसी दौरान एक युवक वीडियो बनाने लगा। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद नंदलाल अपने साथियों के साथ बस्ती में लौट आए। थोड़ी देर बाद लाठी-डंडे से लैस दूसरे पक्ष के लोग बस्ती में आकर मारपीट शुरू दिए। इसमें सुशीला देवी (40), गजराज (35) , सुखराज(38), मंजू देवी(50), किशोर(40), मुकेश, मीना, शीला(32) समेत नौ लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर फोर्स के साथ रामपुर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह पहुंच गए। पुलिस के जवान घायलों को अपनी गाड़ी से रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गजराज, शीला, नंदलाल, नंदकिशोर, सुखराज जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान नंदकिशोर पटेल ने दम तोड़ दिया। इसके बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उनके बड़े भाई नंदलाल पटेल ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। देर शाम जिला अस्पताल पहुंचकर एसपी डॉ.अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, मड़ियाहूं उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव, क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह, नायब तहसीलदार संदीप कुमार सिंह समेत जिले के आला अधिकारियों ने घायलों का हालचाल लिया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में दूसरे पक्ष के धर्मराज पटेल, जितेंद्र पटेल, पवन पटेल, धर्मेंद्र पटेल, श्यामराज पटेल, राजकुमार पटेल को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि डीजे पर नाचने के दौरान हुई मारपीट में मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा कर लिया गया है।
।