फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fifth patient returned healthy, kept in quarantine center

स्वस्थ होकर लौटा पांचवां मरीज, क्वारंटीन सेंटर में रखा गया

Fri, 01 May 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Fifth patient returned healthy, kept in quarantine center
जौनपुर। कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुआ पांचवां मरीज को शुक्रवार की शाम जौनपुर लाया गया। उसे फिलहाल प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। तय प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे इसी परिसर में बने अस्थाई जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। उसके विरुद्ध लॉक डाउन का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज है।
विज्ञापन

29 फरवरी को जमात के साथ जौनपुर आया पुरानी दिल्ली निवासी शाने आलम जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर धर्म प्रचार करने के बाद 24 मार्च को बदलापुर पहुंचा था। इसी दौरान लॉक डाउन के चलते वहीं रह गया। 29 मार्च को उसे बदलापुर के वार्ड नंबर आठ स्थित मस्जिद के बगल स्थित एक मकान से सात अन्य साथियों के साथ पाया गया था। सभी को प्रारंभिक जांच के बाद क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। पुलिस ने उनके विरुद्ध लॉक डाउन का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया था। उसे पहले शिया कॉलेज में रखा गया, फिर बाद में मोहम्मद हसन पालीटेक्निक कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट कर दिया था। इस बीच 11 अप्रैल को उसकी तबीयत बिगड़ने पर सैंपल लेकर जांच को भेजा गया। 15 अप्रैल को रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। तब से ही उसे वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को उसकी लगातार दूसरी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आने पर उसे स्वस्थ मानते हुए शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिले से गई स्वास्थ्य टीम एंबुलेंस से उसे लेकर देर शाम जौनपुर पहुंची। यहां उसे प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। एसडीएम सदर नीतिश कुमार सिंह ने बताया कि उसे अभी क्वारंटीन में रखा गया है। रिमांड सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे अस्थाई जेल में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

झांसी से आए 12 मजदूर, जांच के बाद किए गए क्वारंटीन
बदलापुर। प्रदेश सरकार की पहल पर शुक्रवार की शाम परिवहन निगम की झांसी डिपो की एक बस 12 मजदूरों को लेकर बदलापुर पहुंची। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. संजय दुबे के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद मजदूरों को संग्राम बालिका इंटर कॉलेज में बने अस्थाई आश्रय स्थल में 14 दिन के क्वारंटीन में रख दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed