{"_id":"6247cf9610de684a9703fd18","slug":"fierce-fire-broke-out-late-at-night-in-village-of-jaunpur-five-residential-house-including-15-goats-burnt-to-ashes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: देर रात लगी भीषण आग, 15 बकरी सहित पांच रिहायशी मड़हा जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: देर रात लगी भीषण आग, 15 बकरी सहित पांच रिहायशी मड़हा जलकर राख
Sat, 02 Apr 2022 09:52 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 02 Apr 2022 09:52 AM IST
सार
जौनपुर जिले के टुसौरी गांव में देर रात भीषण आग लगने से 15 बकरियों सहित रिहायशी मड़हा और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
पांच रिहायशी मड़हा जलकर राख
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली अंतर्गत थानागद्दी क्षेत्र के टुसौरी गांव में देर रात भीषण आग लगने से 15 बकरी सहित रिहायशी मड़हा और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। मामले में राजस्व विभाग को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात टुसौरी गांव के अनुसूचित बस्ती में वेद प्रकाश, जयप्रकाश, ओमप्रकाश और आनंद कुमार चारों भाइयों के एक साथ सटे पांच मड़हे में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें और धुएं को देख गांव वाले इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
कई घंटों की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गृहस्थी जलकर राख हो गई। मड़हे में बांधी गई 15 बकरियां जलकर राख हो गईं। पीड़ित वेद प्रकाश ने बताया कि मई माह में बेटी की शादी है। जिसकी तैयारी में कुछ सामान खरीददारी करके रखा था और साथ में कुछ पैसे भी रखे थे, जो जल गए। अब पीड़ितों के पास सिर ढंकने के लिए छत तक नहीं बचा।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर थानागद्दी चौकी इंचार्ज संतोष यादव अपने हमराहियों के साथ रात में ही मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पीड़ित द्वारा राजस्व विभाग को दे दिया गया है।