फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fewer buses running for Lucknow and Varanasi

लखनऊ व वाराणसी के लिए चल रहीं कम बसें

Sun, 13 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fewer buses running for Lucknow and Varanasi
स्थानीय रोडवेज डिपो की 15 बसों के एक साल से निदेशालय में सरेंडर रहने से लखनऊ व वाराणसी जाने वाले यात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बसों के सरेंडर रहने से इन मार्गों पर काफी कम बसों का संचालन किया जा रहा है। जिससे समय से यात्रियों को बसें नहीं मिल पा रही हैं। वहीं, बसों में भारी भीड़ भी हो रही है।
विज्ञापन

जौनपुर रोडवेज डिपो से कुल 85 बसों का संचालन किया जा रहा था। जिसमें 82 बसें परिवहन निगम और तीन अनुबंधित बसें चल रही थीं। उस दौरान रोडवेज को प्रतिदिन आठ से नौ लाख रुपये की इनकम होती थी। वहीं, 10 हजार यात्री भी रोज बसों से आवागमन कर रहे थे, लेकिन पिछले साल कोरोना के कारण हुए लॉकडाडन के दौरान रोडवेज डिपो से 22 बसों को निदेशालय सरेंडर कर दिया गया था। एक साल बाद भी अभी तक 15 बसें निदेशालय में ही सरेंडर हैं। जिससे इस समय डिपो से सिर्फ 72 बसों का संचालन हो रहा है। इससे रोज मात्र छह हजार यात्री ही यात्रा कर रहे हैं। बसों के सरेंडर रहने से सबसे अधिक लखनऊ व वाराणसी जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हो रही है। कारण, इन मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन कम हो रहा है।
विज्ञापन

---
वर्जन...
- सरेंडर बसों को रिलीज करने के लिए निदेशालय को पत्र भेजा गया हैं। शीघ्र ही बसें आ जाएंगी। बसों के सरेंडर रहने से लखनऊ व वाराणसी के लिए कम बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, डिपो को प्रतिदिन एक से दो लाख रुपये का घाटा हो रहा है। - अनिल श्रीवास्तव, केंद्र प्रभारी रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed