फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   fell down woman crushes high speed Truck on road in jaunpur two injured

Jaunpur News: बीच सड़क पर ट्रक ने महिला को कुचला, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ दर्दनाक हादसा; दो घायल

Sun, 31 Mar 2024 01:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 31 Mar 2024 01:27 PM IST
सार

Jaunpur News: हादसे के बाद प्रयागराज-जौनपुर मार्ग पर भीषण जाम लग गया। हादसे और जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वहीं घायलों को बजरिए एंबुलेंस अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि फतेहगंज बाज़ार में ऑटो बगल में चल रहे दूसरे कार को ओवरटेक करके आगे बढ़ा तभी सामने से आए रही ट्रक व बस देख चालक घबरा गया। इससे ऑटो अनियन्त्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन
fell down woman crushes high speed Truck on road in jaunpur two injured
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज-जौनपुर मार्ग पर रविवार सुबह  थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार में कार को ओवरटेक करने के चक्कर मे सवारी लदी ऑटो वाहन अनियन्त्रित होकर  पलट गई। इससे ऑटो में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसी बाजार में स्थित प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका सहित दो लोग घायल हो गए। मौके पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने के साथ घायलों को निजी वाहन से अस्पताल भेजवा दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जौनपुर शहर से सिकरारा थाना क्षेत्र के दुदौली गांव की उर्मिला चौरसिया (45) पत्नी राजनारायण घर जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। उसी ऑटो में बच्चों के साथ शैक्षिक टूर पर जाने के लिए प्राथमिक विद्यालय फतेहगंज प्रथम की प्रधानाध्यापिका आराधना सिंह व बभनौली गांव के त्रिभुवन गौतम व कुछ अन्य सवारी भी बैठे थे।
विज्ञापन


फतेहगंज बाज़ार में ऑटो बगल में चल रहे दूसरे कार को ओवरटेक करके आगे बढ़ा तभी सामने से आए रही ट्रक व बस देख चालक घबरा गया। इससे ऑटो अनियन्त्रित होकर पलट गई। हादसे में उर्मिला रोड पर जा गिरी और सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि फतेगंज प्रथम विद्यालय की शिक्षिका आराधना सिंह के सिर में गहरी चोट लगी। उन्हें निजी वाहन से अस्पताल भेजवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, त्रिभुवन गौतम के सिर में हल्की चोट लगी, जिनका स्थानीय उपचार कराया गया। ऑटो में बैठे अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए जाम लग गया। बक्शा थानाध्यक्ष  मनोज सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचकर आवागमन बहाल कराया तथा आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर मर्चरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed