फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fed up with her husband's alcohol addiction, a mother jumped into the Gomti River with her two children, three young men became angels

Jaunpur News: पति की शराब की लत से तंग आकर मां ने दो बच्चों संग गोमती नदी में लगाई छलांग, देवदूत बने तीन युवक

Wed, 27 May 2026 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Fed up with her husband's alcohol addiction, a mother jumped into the Gomti River with her two children, three young men became angels
जौनपुर। गौराबादशाहपुर क्षेत्र की एक महिला ने बुधवार दोपहर अपने दो बच्चों के साथ गोमती नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद तीन स्थानीय युवकों सूरज निषाद, विजय प्रजापति और अखिलेश निषाद ने सक्रियता दिखाते हुए महिला और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला ने पारिवारिक समस्याओं और पति की शराब की लत को इस तनाव का कारण बताया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीएन सिंह ने बताया कि महिला और उसके पति को परामर्श (काउंसलिंग) दिया गया है और उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया गया है। बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे महिला अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ पहुंची। लोग कुछ समझ पाते कि महिला ने शास्त्री पुल के बगल से नदी में छलांग लगा दी। हालांकि घटना के समय नदी में नहा रहे सूरज निषाद, विजय प्रजापति और अखिलेश निषाद ने महिला को देख लिया और उन्होंने महिला और उसके दोनों बच्चों को बचा लिया। घटना की जानकारी होते ही पुुलिस मौके पर पहुंची और उसे समझाया। महिला का कहना था कि उसकी शादी को 10 साल हो चुके हैं। पिछले पांच साल से वह अपने सास-ससुर से अलग रहती हैं। पति शराब पीते हैं। उनकी लत से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने महिला के पति को भी मौके पर बुलाया। दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीएन सिंह ने बताया कि महिला और उसके पति को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed