छुट्टी में बच्चों के सपनों को लगे पंख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में दर्जन भर से अधिक डांस, योग, पेंटिंग सिखाने वाली संस्थाएं हैं। इसमें सबसे अधिक बच्चों की रुचि डांस में है। जस्ट डांस क्लासेज, फ्रेंड डांस क्लासेज, डीएक्टिवेट डांस क्लास सहित कई संस्थाओं में बच्चे तीन शिफ्टों में डांस सीख रहे हैं।
उनकी माताएं सुबह में निशुल्क योग सीख रही हैं। जिन्हें अचल हरिमूर्ति निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। बातचीत में बच्चों ने बताया कि उन्हें तैराकी में अधिक रुचि है, लेकिन यहां पर कोई स्वीमिंग पूल नहीं है। इसकी वजह से पेंटिंग और डांस वह छुट्टियों में सीख रहे हैं।
डांस सिखाने वाले कृष्ण मुरारी मिश्रा ने बताया कि करीब 200 बच्चे उनके यहां डांस तीन शिफ्ट में सीख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे हनी सिंह के गाने पर डांस खूब पसंद कर रहे हैं। कुछ स्कूल संचालक भी अपने विद्यालय में समर कैंप आयोजित कर बच्चों को तरह तरह का प्रशिक्षण दे रहे हैं।