फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fear of Khaki: History-sheeters reached the police station with a placard of not committing crimes.

खाकी का खौफ: अपराध नहीं करने की तख्ती लेकर थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर

Sat, 30 Dec 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fear of Khaki: History-sheeters reached the police station with a placard of not committing crimes.
निगोह। जिले में अपराध पर लगाम के लिए अभियान तेजी से चल रहा है। ताबड़तोड़ मुठभेड़ की कार्रवाई की जा रही है। वहीं हिस्ट्रीशीटरों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस के बढ़ते दवाब को देखते हुए बरसठी क्षेत्र के नौ हिस्ट्रीशीटर थाने में अपराध न करने की लिखी तख्ती लेकर पहुंचे। यहां पर हिस्ट्रीशीटरों से निगरानी के लिए शपथ पत्र भरवाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य अपराधियों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डा.अजयपाल शर्मा के निर्देश पर बरसठी क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने थाने पर हिस्ट्रीशीटर की निगरानी करनी शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर अशोक कुमार मिश्रा निवासी निगोह, सुभाष निवासी दताव, मुन्ना निवासी बारीगांव, रमई निवासी निगोह, उपेंद्र निवासी भदराव, शिवप्रकाश उर्फ करिया निवासी दताव, दशरथ सिंह निवासी गनेशपुर, रूपचंद यादव निवासी पलटूपुर, सुधाकर सिंह निवासी महमूदपुर बड़ेरी शनिवार को थाने आकर अपराध न करने की तख्ती लिखी हाथ में लेकर थाने पर हाजिरी लगाई। सभी ने भविष्य में किसी प्रकार का अपराध न करने का शपथ पत्र भी दिया। हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी करने में बरसठी थाना के प्रभारी निरीक्षक गोविंददेव मिश्र, उप निरीक्षक राजकुमार यादव, कांस्टेबल रमाकांत यादव व विजय प्रताप आदि रहे।
विज्ञापन

थाने पर करीब 60 से अधिक हिस्ट्रीशीटर है, ऐसे में 9 को निगरानी के लिए बुलाया गया था। इनका चाल-चलन नहीं सही रहेगा तो आगे भी निगरानी के लिए थाना में -बुलाया जाएगा। यह प्रयोग करना पड़ा जिससे अन्य नए अपराधियों में पुलिस के खिलाफ भय बना रहे।-गोविंद देव मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक, बरसठी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed