{"_id":"6414b5de773178e4480833c4","slug":"fault-information-from-more-than-100-places-in-24-hours-jaunpur-news-c-20-1-107853-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 24 घंटे में 100 से अधिक स्थानों से आई फाल्ट की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 24 घंटे में 100 से अधिक स्थानों से आई फाल्ट की सूचना
विज्ञापन
हेलो.. कंट्रोल रूम! नईगंज में बिजली नहीं है... पानी की दिक्कत हो रही
जौनपुर। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से कई इलाके की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। शहर के एक दर्जन मोहल्लों में बिजली नहीं मिलने के कारण समस्या हुई। जिन इलाकों में बिजली गुल हुई उनमें कुछ को छोड़कर ज्यादातर फाल्ट ठीक नहीं हो सका। शिकायत दर्ज कराने के लिए कंट्रोल रूम तो बनाया गया है लेकिन शिकायतकर्ता का नाम पता नोटकर कोरम पूरा किया जाता रहा।
शहर में तो कुछ हद तक समस्याओं का समाधान कर दिया गया, लेकिन ग्रामीण इलाकों में स्थिति दयनीय हो गई है। करंजाकला छुंछा निवासी सुरेंद्र सिंह ने फोन करके बताया कि उनके यहां बृहस्पतिवार से बिजली नहीं आ रही है। डोभी के जीतू गुप्ता ने फोन कर बताया कि उनकी लाइन रात से ही खराब है। पेजयल की दिक्कत हो रही है। डोभी निवासी सूरज ने बताया कि उनके यहां लगा ट्रांसफार्मर दो दिन से जला पड़ा है, लेकिन कोई खोज खबर नहीं ले रहा है। शहर के नईगंज और केराकत के डोभी से तो हर पांच मिनट पर फोन आ रहा था। नईगंज निवासी दीपक ने शिकायत दर्ज कराया कि उनके यहां दो दिन से पानी नहीं है। उन्हें कंट्रोल रूम के लोगों ने आश्वासन दिया कि कोई कर्मी जाएगा।
इन स्थानों पर बाधित है विद्युत आपूर्ति
जौनपुर। शुक्रवार को नगर के नईगंज, लाइन बाजार, टीडी कालेज दक्षिणी, सिपाह, सुक्खीपुर, पुरानी बाजार, ओलंदगंज, पालीटेक्निक चौराहा, रुहट्टा मछलीशहर पड़ाव, लाल दरवाजा, हुसैनाबाद में कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। नगर के कुत्तूपुर, चौकियां तिराहा इलाके में बिजली बंद रही। बरसठी के दक्षिणी क्षेत्र में दो दिन से बिजली आपूर्ति बंद होने की सूचना मिली। रामपुर, जमालापुर, मड़ियाहूं, बरसठी, बदलापुर, मल्हनी, करंजाकला के छुंछा, केराकत के थानागद्दी, जलालपुर के कई इलाकों में बिजली फाल्ट के चलते लोग परेशान रहे। डोभी में ट्रांसफार्मर जलने से दो दिन बिजली व पानी समस्या से लोग परेशान हुए।