फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fault correcting lineman dies of electric current

फाल्ट सुधार रहे लाइनमैन की करंट से मौत, पांच तक पोल पर ही लटकता रहा शव

Fri, 31 Jul 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fault correcting lineman dies of electric current
जलालपुर। थाना क्षेत्र के सेहमलपुर गांव में बुधवार की देर रात 11 हजार वोल्ट की लाइन फाल्ट सुधारने के पोल पर चढ़े लाइन मैन की करेंट से मौत हो गई। घटना के बाद पांच घंटे तक शव पोल पर ही लटका रहा। आक्रोशित ग्रामीण डीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। रात करीब ढाई बजे पहुंचे एसडीएम केराकत ने जांच कर कार्रवाई और आर्थिक मदद देने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

जलालपुर उपकेंद्र से जुड़े सेहमलपुर गांव में रात आठ बजे 11 हजार वोल्ट की लाइन में फाल्ट हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर दलपत पट्टी गांव निवासी संविदा लाइनमैन पंधारी यादव (30) फाल्ट सुधारने मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों के मुताबिक उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई। रात करीब साढ़े नौ बजे शट डाउन लेकर पंधारी यादव पोल पर चढ़कर फाल्ट सुधारने लगा। इसी दौरान अचानक बिजली चालू कर दी गई। हाईटेंशन करेंट की चपेट में आने से पंधारी पोल पर ही चिपक गया। काफी देर तक उसका शव जलता रहा। आनन-फानन में ग्रामीणों ने दोबारा उपकेंद्र पर सूचना देकर बिजली बंद कराई, मगर तब तक पंधारी की मौत हो चुकी थी। उसका शव पोल के ऊपर ही तारों से चिपका रहा। सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। सैकडों की तादाद में जुटे ग्रामीण बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

सूचना पाकर जलालपुर के प्रभारी एसओ केके गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण डीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि शट डाउन लेने के बाद भी बिजली चालू कर दी गई। उपकेंद्र के कर्मचारियों की लापरवाही से घटना हुई है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए, इसके बाद ही वह शव पुलिस को ले जाने देंगे। रात ढाई बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम केराकत चंद्रप्रकाश पाठक ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed