फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Father's bier rises before daughter's palanquin

Jaunpur News: बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी

Tue, 26 Nov 2024 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Father's bier rises before daughter's palanquin
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कंधरपुर गांव में मोटरसाइकिल की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपनी बेटी की शादी का कार्ड बांटकर घर जा रहे थे। 28 नवंबर को बेटी की शादी होने वाली है। लेकिन बेटी की डोली उठने से पहले पिता की अर्थी उठ गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर दरवेश अली गांव निवासी रमेश कुमार निषाद (50) रविवार को साइकिल से अपनी पुत्री की 28 नवंबर की शादी का कार्ड बांटकर घर वापस जा रहे थे। कंधरापुर के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार बुलेट चालक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रमेश कुमार निषाद को अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी पुत्री की बरात आने वाली थी लेकिन बेटी की डोली उठने के पूर्व पिता की अर्थी उठ गई। जहां खुशियों की शहनाई बजने वाली थी वहां मातम छा गया है। लाइन बाजार थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि इस मामले में मोटरसाइकिल के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


ट्रक की चपेट में अधेड़ की मौत

करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल चौकी के सामने सोमवार की शाम हादसे में अधेड़ की जान चली गई।
मोहम्मद अंसार (50), मानीकला थाना खेतासराय के निवासी थे। जौनपुर से अपने गांव मानीकला लौटते वक्त वह अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। घटना के बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रक चालक हिरासत और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed