फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Father throws innocent son and daughter in the well, death

पिता ने मासूम बेटे और बेटी को कुएं में फेंका, मौत

Mon, 25 Apr 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Father throws innocent son and daughter in the well, death
जफराबाद थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव में रविवार को एक पिता ने मासूम बेटे और बेटी को कुएं में फेंक दिया। कई घंटे बाद जब पत्नी ने पूछताछ की तो बोला मैंने दोनों बच्चों को कुएं में फेंक दिया है। कारण पूछने पर बोला कि मैं कहां से कमाकर खिलाऊंगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नेपुरा गांव में इरफान पुत्र अब्दुल गफ्फार चार-पांच साल से सऊदी से आया हुआ है। इस समय जफराबाद बाजार में एक चलनी बेंचने वाले की दुकान पर काम करता था। इसके एवज में उसे एक हजार रुपये प्रति माह मिलता है। पत्नी साहिन बानो के मुताबिक रोज की तरह रविवार को भी वह दुकान पर काम करने के लिए गया था। जहां से खाना खाने के लिए दोपहर में करीब 12 बजे आया था। दोपहर में पत्नी साहिन नमाज पढ़ रही थीं। उनके दोनों बच्चे सायमा (7) और बेटा अरमान (5) खेल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान इरफान ने सायमा और अरमान को अपने साथ लेकर गया। पत्नी ने सोचा कि वह बच्चों को खिलाने के लिए ले जा रहा है, लेकिन बच्चों को खिलाते-खिलाते घर से 50 मीटर दूर कुएं में ले जाकर फेंक दिया। इसके बाद जफराबाद स्थित दुकानदार के यहां काम पर चला गया। इधर, साहिन सोच रही थी कि इरफान उसके बच्चों को लेकर खिलाने गया था। मगर, जब वह शाम को करीब चार बजे घर पहुंचा तो साहिन ने बच्चों के बारे में पूछा तो उसने कहा कि मैंने दोनों को कुएं में फेंक दिया है। इस पर चीखते हुए साहिन ने कारण पूछा तो बोला कि मैं कहा से खिलाऊंगा। बच्चों की मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शाम करीब 6 बजे थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी पहुंचे और शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, सीओ सिटी जितेंद्र दुबे, तहसीलदार पवन कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ सिटी का कहना है कि आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है। जैसा कि गांव के लोग बता रहे हैं उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है, लेकिन इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed