फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Father-son arrested for killing his cousin

मौसेरे भाई की हत्या में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2020 04:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Father-son arrested for killing his cousin
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के अमरौना गांव में पैसे के लेन-देन के विवाद में राजगीर की हत्या करने वाले मौसेरे भाई व उसके पुत्र को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया। उधर, परसुपुर में अधेड़ को आत्महत्या के लिए उकसाने के तीन आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

अमरौना गांव निवासी वंशीलाल (62) अपने पड़ोस में मौसेरे भाई श्यामजीत के साथ रहता था। शनिवार की रात उसका मौसेरे भाई से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। आवेश में आकर श्यामजीत और उसके पुत्र बुद्धिराम ने कुल्हाड़ी से वारकर वंसीलाल की हत्या कर दी। घटना के बाद से ही दोनों फरार थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को दोनों को कोइलारी बाजार के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, परसुपुर में नंदलाल शर्मा की पेड़ से लटकती लाश मिली थी। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर पैसे के लेन-देन को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने प्रेमचंद, मुकेश, जयप्रकाश पर केस दर्ज किया था। बरमलपुर गेट के पास से सोमवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed