फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Father searching for his daughter died of heart attack in jaunpur

UP News: बेटी की तलाश में निकले पिता की हार्ट अटैक से मौत, अज्ञात युवक पर शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप

Fri, 10 Oct 2025 12:51 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 10 Oct 2025 12:51 PM IST
सार

जौनपुर जिले में एक व्यक्ति अपनी बेटी की तलाश करते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। यहां उसे अचानक हार्ट अटैक आया और अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Father searching for his daughter died of heart attack in jaunpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे अपनी बेटी की तलाश में निकले थे। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति शादी का झांसा देकर अपने साथ लेकर चला गया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
खेतासराय क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपने परिवार के साथ फैजाबाद रोड स्थित एक कॉलोनी में रहते हैं। बीते 4 अक्तूबर को एक अज्ञात युवक उनकी 19 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। युवती घर नहीं लौटी तो पिता उसकी तलाश में निकल पड़े। 
विज्ञापन


युवती की तलाश करते हुए पिता स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां भी उन्हें कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच उन्हें अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) हुआ और स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर गिर पड़े। यात्रियों की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उन्हें लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; पूर्वांचल विश्वविद्यालय: राज्यपाल की नाराजगी के बाद हटाए गए चीफ प्रॉक्टर, कैंपस में नशीले पदार्थों पर रोक


परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। पिता की मौत के बाद भी जब युवती घर नहीं लौटी तो युवती के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 

प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अपहरण से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। युवती की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed