फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Father-in-law and daughter-in-law died after being hit by truck

ट्रक की चपेट में आने से ससुर व बहू की मौत

Mon, 24 May 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law and daughter-in-law died after being hit by truck
रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार ससुर व बहू की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की तीन साल की बेटी परी बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के अलीशाहपुर गांव निवासी मन्ना प्रसाद बिंद (50) अपनी बहू संगीता बिंद (28) पत्नी महेश बिंद व उसकी तीन साल की बेटी परी को बाइक पर बैठाकर उसके मायके बदलापुर के बबुरा गांव जा रहे थे। मन्ना को जौनपुर से दवा भी लेना था। इसलिए वह लालाबाजार-शिवगुलामगंज के रास्ते बदलापुर न जाकर सीधे जौनपुर जा रहे थे। वह सीहीपुर रेलवे क्रासिंग पार करने के बाद जैसे ही नईगंज की तरफ बढ़े, तभी सड़क पर बने ब्रेकर पर बाइक असंतुलित हो गई। वह बाइक पटरी से सड़क पर चढ़ाने प्रयास कर रहे थे। अगला पहिया सड़क पर चढ़ गया परंतु पिछला पहिया स्लिप कर गया, तभी पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। इससे बाइक चला रहे मन्ना और पीछे बैठी संगीता सड़क की तरफ गिर पड़े और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जबकि तीन साल की बच्ची परी दूसरी तरफ जा गिरी। इससे वह बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे लाइन बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र यादव व एसआई अजय सिंह ने दोनों की शिनाख्त होने के बाद हादसे की सूचना परिजनों को दी तो घर मेें कोहराम मच गया। परिवार के लोग भी चीखते चिल्लाते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक संगीता के मायके में 28 मई को वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित है। वह शादी में शामिल होने के लिए ही अपने ससुर के साथ बाइक से मायके जाने के लिए निकली थी। इस बीच रास्ते में वे हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed