फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Father-father injured son by attacking with sharp weapon

धारदार हथियार से हमला कर पिता-पिता पुत्र को किया घायल--

Sun, 28 Nov 2021 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
Father-father injured son by attacking with sharp weapon
थाना क्षेत्र के गहनी गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में मनबढ़ों ने धारदार हथियार से हमला कर पिता-पुत्र को घायल कर दिया। पुलिस दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजी।
विज्ञापन

गांव निवासी दूधनाथ चौहान (65) का छोटे भाई महेंद्र चौहान से भूमि बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार सुबह दूधनाथ अपने बेटे विशाल चौहान (27) के साथ खेत की जुताई करा रहे थे। जानकारी होने पर महेंद्र और उनके पुत्र शशिकांत चौहान मौके पर पहुंच जुताई रोकने लगे। इसकों लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि शशिकांत ने धारदार हथियार से विशाल के सिर पर वार कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए दूधनाथ के सिर में चोटे आईं । दोनों के सिर से खून बहता देख वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को उपचार केे लिए जिला अस्पताल भेजी। थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुन्तजर ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed