फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Father accused of murderous attack of daughter-in-law and son away from police

बहु और पुत्र के जानलेवा हमले के आरोपी पिता पुलिस से दूर

Sun, 26 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Father accused of murderous attack of daughter-in-law and son away from police
थाना क्षेत्र के दुगौली निवासी कलयुगी पिता 10 दिन पूर्व अपने पुत्र गोकुल (25) व बहू कोमल पर नल के हत्थे से हमला कर अधमरा कर 112 नंबर पर फोन कर खुद सूचना दिया था कि मैं अपने पुत्र व बहू को मारकर बदला ले लिया। इसके बाद जय श्री राम कहकर मोबाइल घर में फेंककर पैदल यह बोलकर गया कि मैं थाने में जा रहा हूं। उसके बाद वह लापता हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गोकुल व कोमल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया, लेकिन हालत नाजुक होने पर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां गोकुल गुप्ता आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। वहीं पत्नी कोमल की हालत में सुधार होने पर मायके वाले उसे लेकर घर चले गए। घटना के दस दिन बाद भी गोकुल के भाई गोविंद की तहरीर पर पुलिस हमलावर राम आसरे गुप्ता पर मुकदमा दर्ज कर हमलावर पिता की खोज कर रही है। लेकिन अभी तक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं कर सकीं है। इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ल का कहना है कि आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed