फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   fast tag

फास्टैग हुआ ठप तो नकद भुगतान कर निकले वाहन....

Wed, 30 Dec 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
fast tag
मछलीशहर क्षेत्र के कुंवरपुर टालप्लाजा पर कतार में खड़े वाहन। - फोटो : JAUNPUR
मछलीशहर। रायबरेली हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को फास्टैग के सहारे यात्रा में दुश्वारी झेेलनी पड़ रही है। टोल बूथ पर चार काउंटर फास्टैग के बनाए गए हैं। बुधवार को दोपहर में आधे घंटे तक फास्टैग काउंटर बंद रहा। चिप की स्कैनिंग न होने से वाहनों को दूसरे काउंटर पर नकद भुगतान कर आगे जाना पड़ा। इससे इस काउंटर पर लंबी लाइन लगी रही। हाईवे से गुजरने वाले 45 फीसदी वाहनों पर अभी भी फास्टैग नहीं लग पाया है। एक जनवरी से सभी टोल बूथ पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया जाएगा। बावजूद लोगों में इसके प्रति जागरुकता अभी नहीं आई है। अधिकांश वाहन बिना फास्टैग के ही आ-जा रहे हैं। अचानक से फास्टैग से जुड़ने से उन्हें परेशानी होना तय है। वैसे जो वाहन फास्टैग से जुड़े हैं, उनकी भी मुश्किलें कम नहीं हैं। कुंवरपुर टोल प्लाजा से गुजरने वाले 55 फीसदी वाहन नकद भुगतान ही कर रहे हैं। यहां कुल छह लेन में से चार पर फास्टैग की सुविधा है। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे फास्टैग के काउंटर खाली रहे, जबकि नकद काउंटर पर वाहनों की लाइन लगी रही। कर्मचारियों का कहना था कि फास्टैग काउंटर पर चिप स्कैन न होने से वाहनों को दूसरे लेन से ही गुजारा जा रहा है। चिंताजनक यह है कि एक जनवरी से नकद काउंटर वाले लेन भी बंद हो जाएंगे। ऐसे में अगर चिप स्कैन न करने की दिक्कत हुई तो वाहनों को कैसे निकाला जाएगा, इसकी कोई व्यवस्था अब तक नहीं हुई है। प्रबंधक घनश्याम मिश्र ने बताया कि वाहन पर लगे फास्टैग चिप पर धूल जमा होने के कारण भी मशीन काम नहीं करती हैं। ऐसे में वाहन में लगी चिप पर जमी धूल को साफ कराया जाता है। अगर इसके बाद भी भुगतान नहीं तब नकद वाले लेन में वाहन को भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed