{"_id":"166823b51a41086a3c8a2c38d418db86","slug":"fast-running-electricity-meters-probe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज चल रहे बिजली के मीटर, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज चल रहे बिजली के मीटर, जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
जिले की चरमराई विद्युत व्यवस्था के खिलाफ गुरुवार को जौनपुर संघर्ष मोर्चा ने जुलूस निकालकर एमडी को संबोधित पत्रक डीएम को सौंपा। संघर्ष मोर्चा के लोगों ने विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए अपना सुझाव भी दिया है।
एमडी को भेजे गए पत्रक में कहा गया है कि शहर में 200 से 450 वाट की स्ट्रीट लाइटें लगी हैं जबकि बाजार में 30 वाट के एलईडी उपलब्ध हैं जो उतनी ही रोशनी देते हैं।
इसका इस्तेमाल करके बिजली की खपत को कम किया जा सकता है। शिकायत की गई है कि घरों में जो मीटर लगे हैं वह बहुत तेजी से भाग रहे हैं। इसकी जांच कराई जाए और इस तरह के मीटरों की आपूर्ति बंद कराई जाए।
विज्ञापन
बिजली की आपूर्ति शेड्यूल के मुताबिक करने और लोकल फाल्ट के नाम पर अघोषित कटौती पर अंकुश लगाने की मांग की गई है। कहा गया है कि नगर में सरकारी लाइनमैनों का अता पता नहीं रहता।
प्राइवेट लाइनमैनों के भरोसे व्यवस्था चल रही है। मोर्चा के प्रमुख सुभाष कुशवाहा के नेतृत्व में निकले जुलूस में सतवंत सिंह, आकिल जौनपुरी, रवींद्र सिंह, संतोष मौर्या, धीरज उपाध्याय, संदीप, शुभम, नीरज, मो. फरियाद, सुधीर त्रिपाठी, अभिषेक यादव आदि मौजूद थे।