फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmers traveling around the cradles to sell paddy

धान बेचने के लिए क्रयकेंद्रों का चक्कर लगा रहे किसान

Tue, 01 Dec 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers traveling around the cradles to sell paddy
सुईथाकला। सरकार के लाख प्रयास के बाद भी धान क्रय केंद्रों पर खरीदारी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही। किसान पंजीकरण कराने के बाद धान बेचने के लिए भटक रहे हैं। मजबूरन उन्हें औने-पौने दामों पर बिचौलियों के हाथों उपज बेचना पड़ रहा है। साधन सहकारी समिति शेखपुर में 212 किसानों ने अब तक पंजीकरण कराया है, जिसमें मात्र 17 लोगों से 578 क्विंटल धान खरीदा गया है। बाकी किसान चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

क्रय केंद्र से जुड़े किसान लालापुर निवासी सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि महीनों से धान रखा हूं। कई बार क्रय केंद्र पर बेचने के लिए गया, लेकिन कभी धान ठीक नहीं होने का बहाना बताकर वापस कर दे रहे हैं तो कभी कुछ और। चितमपट्टी निवासी विनय सिंह ने बताया कि एक भी क्रय केंद्र पर किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। जिन मिलों को क्रयकेंद्रों से अटैच किया गया है, वही मिल किसानों से औने-पौने दाम पर खरीद कर रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। संजय तिवारी ने कहा कि मैं धान बेचने के लिए केंद्र पर गया था, लेकिन खरीदा नहीं गया। मिसिरपुर के किसान मन बहादुर सिंह का कहना है कि डेढ़ माह से समिति पर पंजीकरण कराने के बाद से इंतजार कर रहा हूं, मगर अब ज्यादा दिन तक नहीं करुंगा। यहां खरीद नहीं हुई तो बाजार में बेचने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। समोधपुर के जितेंद्र प्रकाश सिंह, चंद्रधर तिवारी ने भी पंजीकरण के बावजूद धान न खरीदे जाने की दलील दी। वहीं सचिव विनय कुमार बिंद का कहना है कि एक हजार बोरा ही प्रशासन से मिला है। इसके बाद से लगातार डिमांड की जा रही है। इंडियन राइस मिल को अटैच किया गया है, जो अब तक खरीदा गया धान नहीं ले गए हैं। ऐसे में खरीद की गति थोड़ी धीमी है। किसानों को धान अच्छी तरह सुखाकर लाने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed