फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmers submitted memorandum by holding Panchayat

पंचायत लगाकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन........

Sat, 05 Jun 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers submitted memorandum by holding Panchayat
नए कृषि कानून के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को किसान क्रांति दिवस मनाया। इस दौरान कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया और तीनों कृषि कानून की प्रतियां जलाई। जंघई स्टेशन के पास चौराहे पर किसान आंदोलन के समर्थन में धरना प्रदर्शन करते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम मछलीशहर अंजनी सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरने जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं। इन्हें वापस लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में धर्मराज पटेल, बाबूराम पटेल, अमरनाथ, कमलेश गौतम, जगदंबा प्रसाद, जगन्नाथ प्रसाद, सुमित तिवारी, खलील, शिवकुमार आदि रहे। उधर, भाकियू बदलापुर इकाई ने ग्राम मरखापुर मीरापुर में किसान क्रांति दिवस मनाया। थानाध्यक्ष महाराजगंज संतोष राय एवं एसओ बदलापुर पवन उपाध्याय को तहसील अध्यक्ष लालचंद यादव ने मांगों का ज्ञापन दिया। इस मौके पर सियाराम उपाध्याय, शेष नारायण, डॉ मनोज कुमार यादव, विपिन, जैत्री विश्वकर्मा, रामआसरे, लाल बहादुर यादव, राजेश रजक, जीतू यादव आदि रहे। किसान एकता मंच के संयोजक किसान नेता कृष्णा सिंह की अगुवाई में ब्लॉक परिसर में ज्ञापन एडीओ पंचायत संतोष कुमार दूबे को सौंपा गया। इस दौरान अमर पाल सिंह शार्दूल सम्राट सहित किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed