फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmers raging against consolidation process, protest at office

चकबंदी प्रक्रिया के खिलाफ भड़के किसान, कार्यालय पर प्रदर्शन

Tue, 29 Sep 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers raging against consolidation process, protest at office
सिकरारा। बांकी गांव में चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए किसानों ने सोमवार को सिकरारा बाजार स्थित सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। डीडीसी को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देकर पूरी प्रक्रिया रद्द करने की मांग की। गड़बड़ियों को दूर करने के आश्वासन पर करीब चार घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि सहायक चकबंदी अधिकारी ने लॉक डाउन के बहाने बंद कमरे में सारी प्रक्रिया कर फार्म 23 तैयार कर लिया और बिना एजेंडा सूचित किए उसका वितरण करा दिया। यह नियम विरुद्ध है। चकों का निर्धारण काश्तकारों और कमेटी की बैठक में किया जाना था लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया। फार्म 11 का विवरण न तो दिखाया गया और न ही बताया गया। एसीओ प्रवीण सिंह का कहना है कि चकबंदी प्रक्रिया में काश्तकारों के हित का ध्यान रखा गया है। गांव के 1076 काश्तकारों में से 217 ने ही आपत्ति की है। नियमानुसार 25 प्रतिशत से ज्यादा की आपत्ति पर ही नए सिरे से प्रक्रिया की जा सकती है। गांव के 400 लोगों ने ऑनलाइन और 300 ने लिखित रूप से इस प्रक्रिया पर संतुष्टि जाहिर की है। धरनास्थल पर पहुंचे डीडीसी शोभनाथ मिश्र को काश्तकारों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उनके आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। धरना में गांव की चकबंदी समिति के सदस्य यशवंत सिंह, पंकज श्रीवास्तव, विनय प्रकाश, हरिप्रसाद मिश्र, दिनेश विश्वकर्मा, सुरेश सिंह, भोलानाथ सिंह, मैनबहादुर सिंह, पूर्व प्रधान सत्यप्रकाश सिंह, बबलू प्रधान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed