फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmers burnt effigy of MP and MLA by blocking road

किसानों ने सड़क जाम कर फूंका सांसद और विधायक का पुतला

Mon, 09 Sep 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers burnt effigy of MP and MLA by blocking road
थानागद्दी। नहर में पानी की सप्लाई न होने से गुस्साए कई गांवों के किसानों ने रविवार को थानागद्दी बाजार में वाराणसी थानागद्दी मार्ग को जाम कर दिया। गुस्साए किसानों ने भाजपा सांसद और विधायक का पुतला फूंका। सिंचाई विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर चार घंटे बाद जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन

शारदा सहायक खण्ड 36 के केराकत राजवाहे में अरसे से जलापूर्ति नहीं होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। नहर में पानी न आने से धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। नहर में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर ही बीते 31 अगस्त को किसानों सिंचाई विभाग के अवर और प्रवर अभियंता को बंधक बनाया था। विधायक प्रतिनिधि और डीएम के एक सप्ताह के भीतर नहर में पानी सप्लाई के आश्वासन पर जेई और एई को किसानों ने मुक्त किया था। तय सीमा तक जब नहर में पानी नही आया तो सोहनी,आनापुर, महाक पुरा, नाऊपुर, खर्गसेनपुर टंडवा, बराई, निहालापुर सहित एक दर्जन गावों के सैकड़ो किसानों ने थानागद्दी-वाराणसी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। किसानों ने जनप्रतिनिधियों और शासन प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे। मुख्य सड़क जाम होने की सूचना पर सीओ रामभुवन और कोतवाल बिन्द कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुच गए। पुलिस ने जाम हटाने के लिए किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग किसी उच्चाधिकारी के आश्वासन के बिना हटने के लिए तैयार नहीं थे। आवागमन अवरुद्ध हने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। सीओ रामभुवन ने नहर विभाग के अधिशासी अभियंता से किसानों की मोबाइल पर बात कराई। सिंचाई विभाग के अधिकारी ने भरोसा दिया कि तीन दिन में उस इलाके की नहर में पानी पहुंच जाएगा।इस आश्वासन के बाद ही ग्रामीण जाम खोलने का तैयार हुए। आंदोलनकारी किसानों ने विधायक दिनेश चौधरी और सांसद बीपी सरोज का पुतला फूंका। आंदोलनकारी नीरज उपाध्याय, शिवमंगल, अतुल व मनीष आदि ने चेतावनी दी है कि तीन दिन में नहर में पानी नहीं आया तो वे फिर सड़क को जाम करेंगे। जाम लगाने वालों में ग्राम प्रधान श्याम विश्वकर्मा, प्रधान लालता यादव, प्रधान प्रमोद शुक्ल, मनीष, शिवमंगल, अतुल, विराट सिंह,संजीव, शैलेन्द्र, विनय और बृजेश समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed