फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmers broken by Corona's havoc, vegetables sold at the cost of clams

कोरोना के कहर से टूटी किसानों की कमर, कौड़ियों के भाव बिक रही सब्जियां

Mon, 17 May 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farmers broken by Corona's havoc, vegetables sold at the cost of clams
जौनपुर। कोरोना कर्फ्यू के चलते सब्जी की खेती करने वाले किसानों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। होटल, रेस्तरां बंद होने और सहालग के सीजन में भी शादियां न होने से सब्जियों की मांग कम हुई है। बैगन, टमाटर, भिंडी, करैला, नेनुआ, बोड़ा, कोहड़ा, लौकी आदि सब्जी पैदा करने वाले किसान मंडी में कौड़ियों के भाव बेचने को विवश हैं।
विज्ञापन

हालांकि, मुनाफाखोरी के कारण फुटकर में इन सब्जियों के रेट कम नहीं हुए हैं। किसानों को भारी नुकसान के बावजूद शहर के लोगों को सस्ती सब्जी नहीं मिल पा रही। मंडी में किसान बैगन 8 से 10 रुपये में बेच रहे हैं, जबकि फुटकर में यही बैगन 30 रुपये किलो बिक रहा है। कोरोना से पहले सहालग के सीजन में इन सब्जियों के थोक रेट किसानों को 15 से 20 रुपये मिल जाते थे। उद्यान निरीक्षक एसएन सिंह के मुताबिक जिले में इस साल करीब 1200 किसान 300 हेक्टेयर में सब्जी की खेती किए हैं। मंडी में सब्जी बेचने आ रहे किसान कोहड़ा 8 रुपये किलो बेच रहे हैं। नेनुआ, लौकी, भिंडी, करैला 10 से 12 रुपये किलो बेच रहे हैं। बोड़ा 14 रुपये और टमाटर 10 रुपये में बेच रहे हैं। जबकि इन्हीं सब्जियों का फुटकर भाव देखें तो बैगन 30 रुपये किलो, नेनुआ 20, टमाटर 12 से 16, लौकी 16 से 20, कोहड़ा 20, भिंडी 20, करैला 20 और बोड़ा 30 रुपये किलो बिक रहा है। आढ़ती वेद प्रकाश कहते हैं कि कोरोना कर्फ्यू के चलते तमाम गतिविधियां ठप हैं। जिससे सब्जी की खपत कम हुई है। इसका असर किसान और आढ़तियों पर भी पड़ रहा है। फुटकर में सब्जी क्यों अधिक रेट पर बिक रही है, यह फुटकर दुकानदार ही जानें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed