{"_id":"674616b0efad6dbf990e7614","slug":"farmers-angry-over-not-getting-fertilizer-blocked-road-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-125615-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने किया रोड जाम
विज्ञापन
ब्लॉक परिसर में स्थित पीसीएफ गोदाम पर डीएपी वितरण नहीं होने और गोदाम पर तैनात सचिव के समय से उपस्थित नहीं होने पर नाराज किसानों ने सुबह 10:30 बजे सरपतहां मोड़ के पास लखनऊ-बलिया मार्ग को जाम कर दिया। उपजिलाधिकारी शाहगंज के आश्वासन पर किसानों ने जाम समाप्त किया।
ब्लॉक परिसर में स्थित पीसीएफ गोदाम पर बीते सप्ताह डीएपी की खेप आई थी। खाद लेने के लिए मंगलवार को किसानों की सुबह भीड़ उमड़ पड़ी। इस गोदाम पर तैनात सचिव के समय से उपस्थित नहीं होने पर नाराज किसानों ने सुबह 10:30 पर सरपतहां मोड़ के पास लखनऊ-बलिया मार्ग को जाम कर दिया।
इससे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया। किसानों ने सचिव पर भेदभाव का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि गोदाम पर खाद आने पर सही तरीके से वितरित नहीं किया जाता। चहेते लोगों को ज्यादा खाद दी जाती है। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने किसानों का उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया से वार्ता करवाकर जाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी के निर्देश पर सचिव संजय कुमार ने पुलिस की निगरानी में किसानों को एक-एक बोरी डीएपी खाद वितरित किया। इस बाबत थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने जाम के बारे में अनभिज्ञता जताई और बताया कि सूचना पर पुलिस की निगरानी में डीएपी वितरित करवाया गया।